असम ने जारी की नयी कोरोना गाइडलाइन्स
असम सरकार ने कोरोना के लिए नयी गाइडलाइन्स जारी की हैं जिसके मुताबिक दुकानें
और व्यावसायिक प्रतिष्ठान दोपहर 2 बजे तक बंद हो जाने चाहिए, रेस्त्रां में खाना
खाने कि अनुमति दोपहर 2 बजे तक है, खाना घर ले जाने के लिए शाम 6 बजे तक ले जा सकते हैं
| 6 बजे के बाद खाने की सिर्फ होम डिलीवरी की ही अनुमति होगी |
गाइडलाइन्स डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें -Download
CM योगी को मिली धमकी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी मिलने के बाद ADG लॉ
एंड आर्डर ने बताया कि एक टीम को इसकी जांच में लगा दिया गया है | पुलिस के
आपातकालीन नंबर 112 पर किसी ने व्हाट्सएप पर धमकी देते हुए कहा कि - सीएम के पास सिर्फ 4 दिन बचे हैं, मेरा जो करना है कर लो, 5वें दिन मैं उसे जान से मार दूंगा'।
भारत के 8 एशियाई शेर कोरोना पॉजिटिव
भारत के हैदराबाद के नेहरु जूलॉजिकल पार्क में 8 एशियाई शेरों को कोरोना
पॉजिटिव पाया गया है | सभी शेरों को आइसोलेट कर दिया गया है और उनका इलाज चल रहा
है, फिलहाल सभी शेर स्वस्थ्य हैं |
पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा जारी
भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई ने आरोप लगाया है कि बीरभूमि राज्य
में उनकी पार्टी की 2 महिला कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और
दूसरी अनेक महिलाओ के साथ छेड़ छाड़ की गयी है | इन अर्रोपो पर जब एक पत्रकार का
ट्वीट पुलिस कर्मियों को दिखाया गया तो उन्होंने इसे फेक बताया है | BJP नेता
शुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में उनकी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं के साथ
मारपीट होने का आरोप लगाया |
यू पी में मिडिया कर्मियों को कोरोना टीका मुफ्त
उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को कहा है कि यू पी में मीडिया कर्मियों और
उनके परिवार के 18 साल के सभी सदस्यों को कोरोना का टीका मुफ्त और प्रथम वरीयता के
आधार पर लगाया जायेगा |
उच्च न्यायालय ने केंद्र को लगायी फटकार
दिल्ली के उच्च न्यायालय ने केंद्र से कहा है कि उन्हें ऑक्सीजन टैंक की
आपूर्ति का काम IIT/IIM को सौप देना चाहिए क्योंकि वो इसे, आपसे
बेहतर तरीके से कर सकते हैं |
सेंट्रल विस्टा रेवम्प प्रोजेक्ट को हरी झंडी
सेंट्रल विस्टा रेवम्प प्रोजेक्ट के अंतर्गत निर्माणाधीन प्रधानमंत्री और उप
राष्ट्रपति के आवास को Environment Ministry की Expert Appraisal Committee
ने हरी झंडी दे डी है | 13,450 करोड़ की लागत से बनने वाले ये
आवास दिसम्बर 2022 और मई 2022 तक तैयार हो जायेंगे |
दिल्ली में 2 माह तक राशन फ्री और 5,000 रुपये देगी सरकार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने मंगलवार को घोषणा की कि राजधानी के
72 लाख राशन कार्ड धारकों को अगले 2 माह तक राशन मुफ्त में दिया जायेगा, उन्होंने
यह भी बताया कि लॉक डाउन के कारण ऑटो ड्राईवर व टैक्सी चालकों को भी 5000 रुपये
सहायता राशि के रूप में प्रदान की जाएगी| उन्होंने
बताया कि बीते सप्ताह दिल्ली सरकार ने मजदूरों के खाते में 5000 रुपये स्थानांतरित
किये हैं |
IPL के शेष मैच रद्द
भारत क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ल ने बताया
कि फ़िलहाल IPL स्थगित किया जा रहा है, टूर्नामेंट
के शेष मैच सितम्बर में हो सकते हैं |
कंगना रानौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड
माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर के नियमों का उल्लंघन करने के कारण अभिनेत्री
कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट रद्द कर दिया गया | उन्होंने पश्चिम बंगाल में हो रही
हिंसा पर टिप्पणी की थी |
बिहार में लॉक डाउन 15 मई तक के लिए बढा
बिहार के मुख्य मंत्री नितीश कुमार ने ट्विटर के जरिये बताया कि वो बिहार में लॉक डाउन 15 मई तक बढ़ा रहे हैं | उन्होंने बताया कि ये फैसला उन्होंने राज्य के मंत्रियों और अधिकारियो के साथ बैठक के बाद लिया |
पेट्रोल व डीजल की कीमतों में फिर उछाल
18 दिनों बाद आज फिर डीजल और पेट्रोल की कीमतों में उछाल देखा गया | दिल्ली
में पेट्रोल की कीमत में 15 पैसे कि बढ़ोत्तरी के बाद 90.55 रुपये प्रति लीटर और
डीजल की कीमत 18 पैसे की बढ़ोत्तरी के बाद 80.91 रुपये प्रति लीटर हो गयी |
बिल गेट्स और मिलिंडा गेट्स लेंगे तलाक
दुनिया के सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक बिल गेट्स और मिलिंडा गेट्स 27 साल कि
शादी के बाद एक दुसरे से तलाक लेने का फैसला किया है, उन्होंने यह जानकारी ट्विटर
पर साझा की है |
मध्य प्रदेश में 18 से 44 वर्ष की उम्र वाले लोगो का टीकाकरण 5 मई से प्रारंभ
मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को बताया कि इनके
राज्य में 18 से 44 वर्ष की उम्र के लोगो को 5 मई से वैक्सीन लगना प्रारंभ हो जाएगी
| उन्होंने कहा – “हमने कोवी-शील्ड की 4.76 करोड़ डोज और को-वैक्सीन की 52.25
लाख डोज खरीदने का आर्डर दे दिया है |














Comments
Post a Comment