बिहार में बीजेपी सांसद के गाँव से 50 एम्बुलेंस बरामद

 

pappu-yadav-bjp-ambulance

    यह मामला बिहार के सारण जिले के अमनौर का है | जहाँ सारण जिले से लोकसभा सदस्‍य और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के गांव में लगभग 50 एम्बुलेंस एक चहारदीवारी में खड़ी पाई गयी | इन एम्बुलेंस पर यहाँ के सांसद राजीव प्रताप रूडी का नाम भी छपा है क्योंकि ये सांसद विकास निधि से खरीदी गयी एम्बुलेंस हैं | बिहार में हुए इस एम्बुलेंस काण्ड का भांडा-फोड़ जन अधिकार पार्टी के प्रमुख और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने किया |


(पूरे घटनाक्रम का विडियो )

      पूर्व सांसद प्पप्पू यादव शुक्रवार अचानक अमनौर सामुदायिक केंद्र पहुँच गए | उन्होंने परिसर में खड़ी 50 से अधिक एम्बुलेंसो का फोटो लिया और विडियो बनाया | इसका स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया | उन्होंने कहा कि – बिहार में कोरोना संक्रमित एंबुलेंस के बिना जान गंवा रहे हैं और यहां इतनी बड़ी संख्या में वाहन ढंककर रखे गए हैं। पप्पू यादव ने कहा कि मैं सांसद से पूछना चाहता हूं कि ऐसा क्यूं?  उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यहां 100 से अधिक एंबुलेंस खड़ी रखी गई थीं, जिन्‍हें उनके आने की सूचना के बाद हटा लिया गया है। उन्होंने इस घटना का विडियो ट्वीट करते हुए कहा कि – बीजेपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी जी के अमनौर स्थित कार्यालय परिसर में दर्जनों एम्बुलेंस बरामद! सांसद विकास निधि से खरीदा गया एम्बुलेंस किसके निर्देश पर यहां छिपाकर रखा गया है, इसकी जांच हो?

सारण डीएम, सिविल सर्जन यह बताएं! BJP जवाब दे!

      इस पूरे घटनाक्रम पर बीजेपी बिहार के ट्विटर हैंडल से राजीव प्रताप रूढ़ी का विडियो ट्वीट किया गया | इस विडियो में वो कह रहे हैं कि पप्पू यादव इस मामले में सिर्फ राजनीति कर रहे हैं | ड्राईवर कि कमी के चलते ये एम्बुलेंस वहां पर सुरक्षित खड़ी हुई थी और 80 में से लगभग 56 एम्बुलेंस कार्यरत हैं | उन्होंने यह भी कहा कि पप्पू यादव चाहे तो सभी एम्बुलेंस ले जा सकते हैं लेकिन उन्हें इन सभी एम्बुलेंस के लिए ड्राईवर उपलब्ध करवाकर इनको संचालित करना होगा |

      जवाब में पप्पू यादव ने 40 ड्राईवर इकट्ठे करके बिहार सरकार से कहा कि जहाँ भी एम्बुलेंस ड्राईवर कि ज़रुरत हो, इन्हें (ड्राईवर) ले जा सकते हैं | इसके लिए उन्होंने जाप के राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचंद सिंह का नंबर 9334123702 जारी किया | पप्पू यादव ने यह भी कहा कि सरकार इन ड्राइवरों को सरकारी नौकरी भी दे और महामारी एक्ट के तहत भाजपा नेता राजीव प्रताप रूढ़ी पर केस दर्ज करे |

यह भी पढ़ें- क्या 2014 वाली मोदी लहर अब मोदी विरोधी लहर बन रही है ?

Comments