4 मई को ट्विट्टर के नियमों का उल्लंघन करने कारण ट्विटर द्वारा कंगना रानौत का अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया |इसके बाद 2 फैशन डिज़ाइनर ने भी कंगना का बायकॉट करने का फैसला लिया है | इनमे से एक डिज़ाइनर आनंद भूषण ने इसको लेकर अधिकारिक बयान भी जारी किया है | उनके द्वारा जारी किये गए बयान में कहा गया कि - 'आज हुई घटना को देखते हुए ये फैसला किया गया है कि कंगना के साथ कोलेबरेशन में ली गई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल से हटा दी जाएंगी' साथ ही कहा कि उनके साथ भविष्य में कोई काम नहीं करेंगे | उन्होंने यह भी कहा कि उनका ब्रैंड भड़काने वाले बयानों और हेट स्पीच का सर्थन नहीं करता |
यह भी पढ़ें- केरल से BJP का सफाया, प० बंगाल में ममता बनर्जी कि भारी जीत
इस पर प्रतिक्रिया देते
हुए कंगना कि बहन रंगोली ने इन्स्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से बताया कि ये व्यक्ति
(आनंद भूषण) कंगना के नाम पर सुर्खियाँ बटोरने की कोसिस कर रहा है, हमारा इससे किसी भी तरह
से कोई सम्बन्ध नहीं है हम तो इसे जानते भी नहीं हैं कई प्रभावशाली हैंडल्स उसे टैग कर रहे हैं और
कंगना का नाम इसमें घसीट रहे हैं | कंगना किसी ब्रैंड को एंडोर्स करने के लिए करोड़ों की फीस
लेती हैं | ऐसे में एडिटोरियल शूट भी करती हैं, जो कि कोई ब्रांड एंडोर्समेंट नहीं होते | हम उन कपड़ों को नहीं
पसंद करते हैं, मैग्जीन के लिए एडीटर्स लुक को पसंद करते हैं |' उन्होंने यह भी लिखा कि - 'ये छोटे डिजाइनर्स भारत
की टॉप एक्ट्रेस का नाम इस्तेमाल कर रहे हैं | ये ऐसा खुद को प्रमोट करने के लिए कर रहे हैं | मैंने तय किया है कि मैं
इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगी| कोर्ट में इन्हें ये साबित करना पड़ेगा कि कैसे
और कहां हमारा इनके साथ एंडोर्समेंट था, जिसे ये अब खत्म करने का दावा कर रहे
हैं...कोर्ट में मिलते हैं आनंद भूषण '
खैर ये तो कंगना रानौत हैं, ये तो अक्सर अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्ख़ियों में
रहती हैं, अब जब उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हो गया है तो कू एप ने उनको अपने
एप्लीकेशन पे आमंत्रित किया है, अब देखना ये है कि क्या कंगना वह भी ऐसे ही
धमाकेदार पोस्ट करेंगी या नहीं |
यह भी पढ़ें-
CM योगी को मिली धमकी, उच्च न्यायालय की केंद्र को फटकार, पेट्रोल व डीजल की कीमतों में फिर उछाल

Comments
Post a Comment