पप्पू यादव गिरफ्तार, लॉक डाउन उल्लंघन के साथ एम्बुलैंस मामले में भी हुई थी एफ आई आर

 


    बिहार से पूर्व सांसद और जन अधिकार पार्टी (जाप) प्रमुख पप्पू यादव को मंगलवार को मंदीरी स्थित उनके आवास के गिरफ्तार कर लिया गया | पुलिस का आरोप है कि वो बिना अनुमति के घूम रहे हैं और सरकारी कार्यों में बाधा डाल रहे हैं एवं उन पर लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन का भी आरोप है |

      पप्पू यादव ने इस घटना के बारे में ट्वीट करके जानकारी दी | उन्होंने कहा कि –मुझे गिरफ्तार कर पटना के गांधी मैदान थाना ले आया है।


उन्होंने एक और ट्वीट करते हुए कहा कि - कोरोना काल में जिंदगियां बचाने के लिए अपनी जान हथेली पर रख जूझना अपराध है, तो हां मैं अपराधी हूं। PM साहब, CM साहब दे दो फांसी, या, भेज दो जेल झुकूंगा नहीं, रुकूंगा नहीं। लोगों को बचाऊंगा। बेईमानों को बेनकाब करता रहूंगा!

एम्बुलेंस मामले में भी पप्पू यादव पर अमनौर में एफआईआर हुई थी

मामला 07 मई का है जब शुक्रवार को पप्पू यादव अचानक अमनौर सामुदायिक केंद्र पहुँच गए | उन्होंने परिसर में खड़ी 50 से अधिक एम्बुलेंसो का फोटो लिया और विडियो बनाकर ट्वीट किया था जिसपर काफी हंगामा हुआ था | सारण प्रशासन ने पप्पू यादव और उनके गार्ड पर मारपीट और लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 2 एफआईआर दर्ज की थी | अमनौर के जयप्रभा सामुदायिक केंद्र के केयर टेकर और गार्ड का आरोप है किपप्पू यादव और उनके अंगरक्षक ने उनके कंधे पर लाठी से वार किया और हंगामा करते हुए तोड़ – फोड़ भी की |

पूरा मामला जानने के लिया पढ़े - बिहार में बीजेपी सांसद के गाँव से 50 एम्बुलेंस बरामद

Comments