बिहार में पप्पू यादव कि गिरफ़्तारी का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है | पप्पू यादव की गिरफ़्तारी के मामले में उनकी पत्नी रंजीत रंजन ने एक न्यूज़ चैनल के लाइव शो के दौरान कहा कि पप्पू यादव पर किया गया मुकदमा झूठा है, पप्पू यादव कुछ दिन पहले उसकी शादी में भी गए थे और विक्टिम कह रहा है कि उसका किडनैप ही नहीं हुआ है तो उन्हें किस कारण से जेल भेजा गया है | रंजीत रंजन ने आगे बताया कि पूरे विश्व में कहाँ कोरोना पीड़ितों की मदद करने पर सराहा जाता है लेकिन यहाँ पर उसके उल्टा उन्हें गिरफ्तार किया जाता है | उन्होंने कहा- “नितीश कुमार और रूढ़ी जी हमें पीपीई किट पहना दे, मुझे ड्राइविंग आती है |”
रंजीत रंजन
ने यह भी कहा कि पप्पू यादव को जिस अस्पताल में रखा गया है वहां साफ सफाई नहीं हैं
और लोग बिना मास्क के उनके आस पास आते हैं | ऐसे में अगर वो कोरोना पॉजिटिव होते
हैं तो इसके ज़िम्मेदार नितीश कुमार होंगें | और पप्पू यादव का कुछ दिन पहले ऑपरेशन
हुआ है तो ऐसे में उन्हें इन्फेक्शन का भी खतरा है और न्यायलय ने भी उनकी हालत
देखते हुए कहा है कि पप्पू यादव बेहतर स्वस्थ्य व्यस्था प्रदान की जानी चाहिए,
लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है | ऐसे में अगर उनको कुछ हुआ तो छोड़ूँगी नहीं |
उन्होंने
राजीव प्रताप रूढ़ी से कहा कि उन्हें अगर हवाई जहाज से आने में दर लगता है तो बाई
रोड आयें और अपने क्षेत्र के हालत देखें |
आपको बता दें कि 12 मई को रंजीत रंजन ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए कहा था कि- “नीतीश जी पप्पू जी कोरोना निगेटिव हैं, अगर वह पॉजिटिव हुए तो आपको, इस साजिश में शामिल चार लोगों एवं एम्बुलेंस चोरों को CM आवास से निकाल बीच चौराहे पर नहीं खड़ा किया तो मेरा नाम रंजीत रंजन नहीं।
कल पूरे दिन-रात जो आपके प्रशासन ने पटना से मधेपुरा
फिर वहां से वीरपुर तक पप्पू यादव जी के साथ जो ड्रामा किया है, वह देख रहे हैं। उन्हें मेडिकल फेसिलिटी अभी तक नहीं मिली है।”
इस
पोस्ट में उन्होंने नितीश कुमार को टैग भी किया था |
यह भी पढ़ें - पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और ममता बनर्जी आमने सामने

Comments
Post a Comment