गुरुवार को बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा
किया | इस दौरान सीतलकूची में उनको काले
झंडे दिखाए गए | सीतलकूची वही इलाका है जहाँ पर चुनाव के दौरान 10 अप्रैल को केंद्रीय सुरक्षा बालों द्वारा की गयी फायरिंग
में 4 लोगों कि म्रत्यु हो गयी थी | वहीँ बंगाल के कूचबिहार जिले के
दिनहाटा में भी टीएमसी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का सामना करना पड़ा | प्रदर्शन के
दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं ने “वापस
जाओ”
के नारे लगाये | यात्रा के दौरान उनके साथ कूचबिहार से लोकसभा सदस्य निसिथ
प्रमाणिक (भारतीय जनता पार्टी) और पार्टी की जिला इकाई की अध्यक्ष मालती रवा रॉय
भी थीं। वो राज्यपाल को कुछ
गांवों में ले गए, जहां लोगों ने दो मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा
हमला करने और घरों में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया था|
वहीँ ममता
बनर्जी ने कहा कि राज्यपाल ने राज्य सरकार कि मंजूरी के बिना कूचबिहार का दौरा करने की योजना
बनाई, जो कि संविधान के खिलाफ है | ममता बनर्जी के इस आरोप पर राज्यपाल ने कहा कि
वह संविधान के तहत अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं |
शाम को दिनहाटा में प्रेस
कांफ्रेंस में धनखड़ ने कहा, “इस क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति मेरे विचार से कहीं अधिक खराब है।” “मुख्यमंत्री ने केंद्रीय
सुरक्षा बलों के खिलाफ अपने कार्यकर्ताओं को उकसाया था और केंद्रीय बलों के बंगाल छोड़ने के बाद लोगों को सबक सिखाने की धमकी भी दी। यह सब लोकतंत्र को खतरे में डालता है, ”
टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा किये
गए प्रदर्शनों पर प्रतिक्रिया देते हुए, बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने
एक न्यूज़ चैनल को बताया कि कूच बिहार युद्ध प्रभावित सीरिया जैसा दिखता है।
उन्होंने कहा, "राज्यपाल भी इस क्षेत्र में स्वतंत्र रूप से नहीं घूम सकते हैं।"
उधर टीएमसी नेताओं ने धनखड़ पर पक्षपात करने का आरोप
लगाया। टीएमसी लोकसभा सदस्य सौगत रॉय ने कहा कि “राज्यपाल भाजपा कैडर की तरह व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने संविधान के उन सभी वर्गों का उल्लंघन किया है जो राज्यपाल की भूमिका को परिभाषित करते हैं, "
ममता बनर्जी के राज्यपाल द्वारा प्रोटोकाल के उल्लंघन
के आरोप वाले पत्र के जवाब में धनखड़ ने बुधवार को मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा
कि, “हर तरफ से मुझे आपकी पार्टी के
विरोधियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर लूट, आगजनी, हत्या, बलात्कार और अन्य भयानक कृत्यों के इनपुट मिल रहे हैं”
यह भी पढ़ें - पप्पू यादव गिरफ़्तारी मामले में नया मोड़, लॉकडाउन उल्लंघन नहीं इस मामले में हुई है गिरफ़्तारी

Comments
Post a Comment