यूं तो पश्चिम बंगाल में हिंसा कि ख़बरें चुनाव के समय से ही आती रही हैं लेकिन 2 मई को आये चुनावी नतीजो में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को मिली भारी जीत के बाद से इन ख़बरों में काफी इजाफा हुआ है | हिंसा के साथ ही भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है | बीजेपी का आरोप है कि TMC के गुंडे उनकी पार्टी के कार्यालय में आगजनी और तोड़ फोड़ कर रहे हैं तो वहीँ TMC का कहना है कि बीजेपी प्रदेश में माहौल ख़राब करने के लिए ये हिंसा भड़का रही है |
रविवार से ज़ारी इस
हिंसा में अब तक लगभग 17 लोगों कि मौत हो चुकी है | बीजेपी का
कहना है कि मरने वालो में से 9 लोग उनकी पार्टी के कार्यकर्ता थे, उधर TMC
का आरोप है कि बीजेपी के हाथों उनके 7 लोगों कि हत्या की गयी है | मरने
वालो में से एक व्यक्ति इंडियन सेक्युलर फ्रंट का कार्यकर्ता बताया जा रहा है |
इन सब के बीच बीजेपी के अध्यक्ष जे.पी.नड्डा 2
दिनों के दौरे पर कोल्कता में हैं, वो बंगाल में मारे गए बीजेपी कार्यकर्ताओं के
घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात कर रहे हैं |
हिंसा के बीच जब आज केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वी
मुरलीधरन बंगाल दौये पर गए तो उनके काफिले पर भी हमला हुआ | उनके काफिले पर यह
हमला खड़गपुर ग्रामीण विधानसभा के पंचखुड़ी में हुआ | उन्होंने घटना का विडियो
ट्विटर पर साझा किया | उन्होंने कहा कि उनकी कार के शीशे तोड़े गए हैं और उनके साथ
चल रहे कुछ लोगों को चोट आई हैं |
लेकिन ममता बनर्जी ने आरोप लगते हुए कहा कि बीजेपी
अपनी हार नहीं पचा पा रही हैं इसलिए सांप्रदायिक हिंसा भड़का कर राज्य में
राष्ट्रपति शासन लगना चाहती है |

Comments
Post a Comment