कोरोना पर हुई पीएम बैठक पर ममता बनर्जी ने लगाये आरोप कहा मुझे बोलने का मौका नहीं दिया गया, मुख्यमंत्री कठपुतली की तरह बैठे रहे

 

PM-mamata-banarji-corona-meeting-west-bangal

    गुरुवार को प्रधानमंत्री और विभिन्न राज्यों के अधिकारियों और मुख्यमंत्रियों के बीच हुई बैठक के बाद ममता बनर्जी ने प्रेस कांफ्रेंस कर पीएम मोदी पर काफी आरोप लगाये | उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि पीएम ने बैठक में मुख्यमंत्रियों को बुला तो लिया लेकिन हमें बोलने का मौका नहीं दुया गया |

      न्यूज़ एजेंसी ANI के अनुसार  उन्होंने यह भी कहा कि यदि मुख्यमंत्रियों को बोलने की अनुमति नहीं थी तो उन्हें क्यों बुलाया गया ? और सभी मुख्यमंत्रियों को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए |

 उन्होंने कहा कि सिर्फ कुछ बीजेपी के मुख्यमंत्री और पीएम के भाषण देने के बाद मीटिंग ख़त्म हो गयी | उनके अनुसार यह एक साधारण और सुपर फ्लॉप (विफल) मीटिंग थी |

      उन्होंने प्रधानमंत्री की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यहाँ प्रतिदिन लोगो कि मौत हो रही है और दिल्ली के शहंशाह कह रहे हैं कि सब ठीक है |

      ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र ने नमामि गंगे को मृत्युपुरी गंगे में परिवर्तित कर दिया है | कोरोना से मरने वालो लोगों के शव उत्तर प्रदेश में गंगा में फेंके जा रहे हैं और वो बह कर बंगाल में आ रहे हैं | जिसकी वजह से गंगा का जल प्रदूषित हो रहा है और पर्यावरण को हानि पंहुचा रहा है | इसके कारण कोरोना संक्रमण में भी वृद्धि हो रही है | इसकी जांच करने के लिया सीबीआइ और अन्य केंद्रीय टीमों को क्यों नह भेजा जा रहा है |

यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और ममता बनर्जी आमने सामने

      उन्होंने कहा कि हम अपमानित महसूस कर रहे हैं | प्रधानमंत्री ने वैक्सीन और रामदेसिविर के बारे में कभी बात ही नहीं की | ब्लैक फंगस के कारणों के बारे में बात नहीं की | ममता बनर्जी ने कहा कि वो वैक्सीन कि कमी को लेकर बात करना चाहती थीं लेकिन उन्हें मौका ही नहीं दिया गया |

इस मीटिंग में सबसे अधिक कोरोना केस वाले 10 राज्यों (छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, पुदुचेरी, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश) के 54 जिला अधिकारी और उन राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद थे | इस मीटिंग में प्रधानमंत्री ने वैक्सीन की बर्बादी को लेकर चेताया और राज्यों के अधिकारीयों को बच्चो में हो रहे कोरोना को लेकर जानकारी इकठ्ठा करने को कहा |

ऐसी ही अन्य ख़बरों के लिए फॉलो करे हमारा फेसबुक पेज |

Comments