अपने सांसद को संभाल कर रखें, वरना... मुझे उपचार करना आता है : पप्पू यादव

 


    बिहार के अररिया से बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह का एक विडियो वायरल हो रहा है | बताया जा रहा है कि इस विडियो को बीजेपी से जुड़े एक शख्स शाहजहां ने वायरल किया है |  यह विडियो 30 अप्रैल का है जब कोरोना टीकाकरण चल रहा था | इस टीकाकरण अभियान में मुस्लिम समुदाय के लोग कम संख्या में शामिल होने पर बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह ने आपत्तिजनक टिप्पड़ी की |

      इस घटना का विडियो वायरल होने के बाद जन अधिकार पार्टी (जाप) के सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव ने सांसद प्रदीप सिंह और नितीश कुमार को खुली चुनौती दी है | पप्पू यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नितीश कुमार, सांसद पर कार्यवाही करें वरना जेल से बहार आने पर उन्हें उपचार करना आता है | वे उनका मानसिक उपचार कर देंगे | पप्पू यादव पिछले कुछ दिनों से जेल में थे | उन्हें अपहरण के पुराने मामले में मधेपुरा पुलिस ने पटना से गिरफ्तार किया था | वहां से उन्हें वीरपुर सुपौल जेल भेज दिया गया था | फिलहाल पप्पू यादव दरभंगा में हैं जहाँ डीएमसीएच में उनका इलाज चल रहा है।

                पप्पू यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि – अररिया की एक बेटी सोनी को कोरोना से मरी अपनी मां को दफनाना पड़ा। तब अररिया का BJP MP गधे के सिर से सिंग की तरह गायब था।

आज यह अल्पसंख्यक समाज के लोगों को काट देने दंगा कराने की धमकी दे रहा है। नीतीश जी इसे अरेस्ट करवाएं वर्ना जेल से बाहर आने के बाद हम इसका मानसिक उपचार कर देंगे।

जवाब में प्रदेश भाजपा आईटी एवं सोशल मीडिया प्रभारी रौशन रवि ने पप्पू यादव के ट्वीट को ओछी हरकत बताया | उन्होंने यह भी कहा कि- पप्पू यादव आपराधिक मामले में सजा काट रहे हैं और वो सांसद प्रदीप सिंह की लोकप्रियता से घबराये हुए हैं | सांसद प्रदीप सिंह दिन रात अपनी जान की परवाह किये बिना अररिया की जनता की सेवा में जुटे है। उनकी लोकप्रियता से घबराकर पप्पू यादव उनकी छवि धूमिल करना चाहते। अगर पप्पू यादव अपनी ओछी राजनीति के लिए माफी नही मांगते हैं तो युवा भाजपा पूरे जिले में आंदोलन करेगी।

यह भी पढ़ें - कोरोना पर हुई पीएम बैठक पर ममता बनर्जी ने लगाये आरोप कहा मुझे बोलने का मौका नहीं दिया गया, मुख्यमंत्री कठपुतली की तरह बैठे रहे 

Comments